CCLE in CM Rise School Silwani

 CCLE कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 

CCLE in CM Rise School Silwani


सेठ अमरचंद समैया सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी जिला रायसेन मध्य प्रदेश में लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश के  निर्देशन में 21वी शताब्दी के कौशल के अंतर्गत संचालित किये जाने वाले CCLE कार्यक्रम के अंतर्गत दिसम्बर माह के संकल्पित भारत थीम पर तृतीय शनिवार दिनांक 23-12-2023 को की जाने वाली सदनवार गतिविधि प्रश्नोत्तरी SRT (Situation Reaction Test) सिचुएशन रिएक्शन टेस्ट या परिस्थिति प्रतिक्रिया टेस्ट आयोजन किया गया। जिसमें SRT अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सर्विस, बैंकिंग, नेशनल डिफेंस एकेडमी इत्यादि में कराया जाता है।

CCLE in CM Rise School Silwani


शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को जानकारी दी गई Situation Reaction Test (SRT सिचुएशन रिएक्शन टेस्ट या परिस्थिति प्रतिक्रिया टेस्ट) एक मनोवैज्ञानिक परीक्षण है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और प्रतिक्रियाशीलता का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है जिसमें प्रश्नों की एक विस्तृत श्रृंखला होती है, और प्रत्येक प्रश्न की अपनी अनूठी चुनौतियाँ होती हैं। यह समय आधारित प्रश्न गतिविधि है जिसमें तय समय के भीतर विद्यार्थियों को उत्तर के रूप में निर्णय बताना है।  

 

शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को सदनवार 5 प्रश्न लिखाए गये। सदन को 30मिनट की अवधि में इन सभी प्रश्नों का उत्तर लिखना होगा। 

सिचुएशन रिएक्शन टेस्ट प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कुछ सामान्य सुझाव भी दिए गए

• प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और सभी विवरणों को समझने की कोशिश करें।

• अपनी प्रतिक्रिया में विनम्र, सहायक और समझदार बनें।

• सभी विकल्पों पर विचार करें और सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया चुनें।

 

इस प्रकार से प्रतियोगिता प्राचार्य महोदय के निर्देशन में कक्षा शिक्षक एवं विषय शिक्षकों के द्वारा संपन्न कराई गई।



सी.सी.एल.ई. प्रभारी  

नियम जैन शास्त्री एवं राजेंद्र विश्वकर्मा

أحدث أقدم