Yoga Club : CM Rise School Silwani
सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी में स्वामी विवेकानंद योग क्लब का गठन सन 2021 में किया जा चुका है ।
स्वामी विवेकानंद योग क्लब के योग क्लब प्रभारी श्री मयंक रघुवंशी है।
स्वामी विवेकानंद योग क्लब द्वारा 21 जून 2022 को विश्व योग दिवस का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जिसमें विकासखंड के अधिकारियों, जनप्रतिनिधि, सामाजिक- धार्मिक संगठनों के नागरिक शामिल हुए।
योग क्या है?
योग भारत की 5,000 वर्ष प्राचीन परंपरा है जो शरीर तथा मन की समरसता को प्राप्त करने के लिए शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को जोड़ती है।
‘योग’ शब्द संस्कृत से लिया गया है एवं इसका अर्थ -शरीर तथा चेतना के मिलन का प्रतीकत्व, जुड़ना या एकीकृत होना है।
समकालीन समय में, संपूर्ण विश्व में विभिन्न रूपों में इसका अभ्यास किया जाता है तथा इसकी लोकप्रियता में वृद्धि जारी है।
जिले के सभी सरकारी हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में योग क्लब का गठन किया गया है। महर्षि योग पंतजली संस्थान भोपाल एवं मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकंड्री स्कूलों मे योग क्लब का गठन गठन हुआ है।
कोरोना काल में इम्युनिटी मजबूत करने में योग मददगार साबित हुआ। स्कूली शिक्षा विभाग ने दूसरी लहर के दौरान शिक्षक और आम लोगों को योग सिखाने को लेकर ऑनलाइन क्लासेस का आयोजन भी किया। बच्चों की इम्युनिटी को बेहतर बनाने के लिए सीबीएसइ के साथ मप्र स्कूली शिक्षा विभाग ने भी पहल की है। अब हर क्लास के बच्चे को योग क्लास कराई जाएगी। अभी तक यह क्लास ऑप्शनल होती थी, जिसमें सीनियर क्लास के बच्चे ही पार्टिसिपेट करते थे।
हर क्लास के बच्चे को जोड़ रहे योग से
कोरोना काल में योग के फायदे दुनिया भर के लोग जान चुके हैं। इसकी शुरुआत हमें बचपन से ही करनी होगी। इसीलिए हमने हर क्लास के स्टूडेंट्स को योग में शामिल करने की शुरुआत कर दी है। हमारे यहां जूनियर और सीनियर ब्रांच में योग टीचर हैं। अब क्लास वन से 12वीं तक के बच्चों को उनके हिसाब से योग सिखाया जाएगा। साथ ही योग क्रियाएं भी कराई जाएंगी।
योग क्लब करेंगे मॉनीटरिंग
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत योग को अनिवार्य किया गया है। पहले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को योग सिखाया जाएगा। हायर सेकंडरी और हाईस्कूल में योग क्लब बनाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत रोज योग क्रियाएं कराई जाएंगी। इसके लिए जिला योग प्रभारी और विकास खंड योग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो हर महीने जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट सौपेंगे। स्कूल स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षित होंगे, वे बच्चों को योग सिखाएंगे। माहवार सिलेबस तय कर योग कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।