CM Raise school Silwani: नाटकों का प्रस्तुतीकरण

नाटकों का प्रस्तुतीकरण



आज 24 / 12 / 2012 को *सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी में* सतत एवं व्यापक अधिगम तथा मूल्यांकन के अंतर्गत दिसंबर माह संकल्पित भारत की थीम पर 4 नाटकों का प्रस्तुतीकरण प्रथम तीन काल खंडों में किया गया।

 आज नाटकों का मंचन किया गया उनके नाम इस प्रकार है-

 लक्ष्मीबाई सदन - मुकदमा हवा पानी का

सुभाष चंद्र बोस सदन -  कचरू काका

स्वामी विवेकानंद सदन - ज्ञान की डगर

महाराणा प्रताप सदन- चंद्रशेखर आजाद

चार सदनों में अभिनय करने वाले छात्र छात्राओं के द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई। चारों ही सदनों के प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं के निर्देशन में नाटकों की तैयारी की गई जिनके नाम इस प्रकार से हैं - 

लक्ष्मी बाई सदन सदन में सुश्री प्रियंका विश्वकर्मा  एवं श्रीमती मालती साहू ।

सुभाष चंद्र बोस सदन में - श्रीमती किरण रघुवंशी एवं श्रीमती सपना जैन।

स्वामी विवेकानंद सदन में श्री शिव नारायण प्रजापति, श्रीमती ज्योति झारिया, श्री गौरव मुखरैया, एवं श्री सोनू कुशवाहा।

महाराणा प्रताप सदन में श्री मानवेंद्र रघुवंशी एवं सुश्री दृश्या जैन।

चारों ही सदनों में से 

लक्ष्मीबाई सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

सुभाष चंद्र बोस सदन ने द्वितीय स्थान

प्राप्त किया ।

स्वामी विवेकानंद सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाराणा प्रताप सदन में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

*चारों ही सदनों को प्राचार्य महोदय एवं सभी शिक्षकों के द्वारा ट्रॉफी  प्रदान की गई।*

चारों दल, प्रभारी शिक्षकों के मार्ग निर्देशन में द्वितीय शनिवार को नाटक का वाचन एवं पात्र बांटना एवं तृतीय शनिवार को अभिनय एवं वेशभूषा सहित तैयारी और आज चतुर्थ शनिवार को अंतिम प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नाटक का मंचन किया गया।

निर्णायक मंडल में प्रथम निर्णायक के रूप में राजनीति शास्त्र के वरिष्ठ अध्यापक श्री दिनकर  शांडिल्य द्वितीय निर्णायक के रूप में हिंदी विभाग के वरिष्ठ अध्यापक श्री राज किशोर खरे एवं तृतीय निर्णायक के रूप में प्रयोगशाला शिक्षक श्री मयंक रघुवंशी थे तीनों ही निर्णायकों के द्वारा नाटक के बारे में विद्यार्थियों को विशेष जानकारी एवं उनकी गलतियों के बारे में अवगत कराया उसमें और क्या सुधार हो सकते हैं बताया एवं अंत मे श्री राजेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा चारों ही सदनों का निर्णय सुनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सी.सी.एल.ई. प्रभारी नियम जैन ने किया।कार्यक्रम में सभी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।


विद्यालय के संस्था प्राचार्य महोदय के द्वारा विद्यालय में सी.सी. एल. ई. गतिविधि के अंतर्गत सभी शिक्षक उनके मार्ग निर्देशन में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।



सी.सी.एल. ई.

प्रभारी 

नियम जैन


أحدث أقدم