CM Rise School Silwani में अन्वेषणात्मक परियोजना गतिविधि

 Exploratory Project Activities

Exploratory Project Activities



दिनांक 30.09.2023 को CCLE अन्तर्गत सेठ अमरचंद समैया सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी जिला रायसेन में अन्वेषणात्मक परियोजना गतिविधियां (Exploratory Project Activities ) संपन्न कराई गई जिसके अंतर्गत चारों ही सदनों को चार विषय दिए गए जिसके आधार पर विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता करते हुए एक परियोजना तैयार की गई जिसमें सदन के प्रत्येक कक्षा के सभी नायक आपस में प्रत्येक परियोजना में वांछित जानकारी एकत्रित की गई उस जानकारी को संकलित कर आपस में चर्चा की गई तथा समस्या के कारणों के निदान हेतु अंतिम रिपोर्ट तैयार की गई। फिर सदनवार प्रस्तुति दी गई । उपर्युक्त आधार पर कक्षा शिक्षक द्वारा सदनवार अंक दिए गए,जो उस सदन के उस दिन उपस्थित विद्यार्थियों में संदर्शिका में अंक अंकित कर दिए गए हैं। सदन के विषय इस प्रकार से थे- 👇👇

 

 पहले सदन " महारानी लक्ष्मी बाई" हेतु प्रोजेक्ट/क्रियाकलाप- 1 


विद्यालय परिसर का सर्वेक्षण करके निम्नलिखित जानकारी एकत्र कीजिए।

1. विद्यालय परिसर में उपलब्ध वनस्पति (पेड़, पौधों) के प्रकार एवं संख्या-  

2. वनस्पति पेड़ पौधों के वानस्पतिक नाम इस हेतु विद्यार्थी अथवा उनके शिक्षक गूगल लेंस एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं।

3. विद्यालय परिसर में उपलब्ध पौधों के घरेलू/औषधीय उपयोग की जानकारी।

4. पौधों की वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारक जैसे:- धूप हवा पानी मिट्टी खाद आदि की आवश्यकता का विवरण।

5. प्रकृति में वनस्पति संसार की आवश्यकता एवं महत्व।


 

 दूसरे सदन "सुभाष चंद्र बोस" हेतु प्रोजेक्ट/क्रियाकलाप- 2 


विद्यालय परिसर का सर्वेक्षण करके निम्नलिखित जानकारी एकत्र कीजिए।

1. विद्यालय में विद्युत उपकरणों जैसेः- पंखे, बल्ब, कम्प्यूटर आदि की संख्या जिनमें उपयोग में लाए जा रहें तथा खराब हो गए उपकरणों की संख्या।

2. प्रत्येक विद्युत उपकरण के उपयोग के घंटे (अनुमानित)।

3. प्रत्येक उपकरण की अनुमानित विद्युत शक्ति वॉट में ।

4. एक दिवस /प्रति माह में विद्यालय में खपत होने वाली विद्युत ऊर्जा का आकलन। एवं प्रतिमाह शाला का बिजली देयक।

5. खराब उपकरणों को सुधारने में लगने व्यय का आकलन।

6. विद्युत खपत कम करने के उपाय।

7. विश्व में ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत तथा ग्लोबल वार्मिंग कम करने हेतु ग्रीन ऊर्जा स्त्रोतों का महत्व।

"" https://developers.facebook.com/docs/plugins/embedded-posts/#:~:text=%3Ciframe%20src%3D,share%22%3E%3C/iframe%3E

 

 

 तीसरे सदन "स्वामी विवेकानंद सदन" हेतु प्रोजेक्ट/क्रियाकलाप- 3 

विद्यालय प्रयोगशाला का सर्वेक्षण कर निम्नलिखित जानकारी एकत्र कीजिए।

1. प्रयोशाला में उपलब्ध उपकरण/सामग्री की सूची एवं विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से इनकी मैपिंग

2. प्रयोगशाला में रखी गई लॉग बुक के आधार पर प्रयोगशाला में उपलब्ध उपकरणों/सामग्री का कितना उपयोग होता है।

3. क्षतिग्रस्त अथवा अनुपयोगी सामग्री की सूची।

4. क्षतिग्रस्त सामग्री में से कितनी सामग्री को सुधार कर उपयोगी बनाया जा सकता है।

5. शाला में विज्ञान के प्रयोगों का महत्व तथा अच्छी प्रयोगशालाओं की आवश्यकता।

 

 चौथे सदन "महाराणा प्रताप सदन" हेतु प्रोजेक्ट/क्रियाकलाप- 4 


विद्यालय परिसर का सर्वेक्षण करके निम्नलिखित जानकारी एकत्र कीजिए।

1. विद्यालय में विद्यार्थियों की कुल संख्या।

2. विद्यालय में कक्षावार उपलब्ध फर्नीचर (टेबल, बेंच) तथा परिसर में नलों की कुल संख्या।

3. क्षतिग्रस्त फर्नीचर की कक्षावार संख्या तथा पानी का व्यर्थ रिसाव हो रहे नलों की संख्या

4. क्षतिग्रस्त फर्नीचर तथा रिसाव हो रहे नलों को सुधारने हेतु अनुमानित व्यय का आकलन।

5. फर्नीचर एवं नलों के क्षतिग्रस्त होने का कारण एवं निवारण के उपाय।

6. जल संरक्षण का महत्व एवं तरीके तथा भौतिक संसाधानों का समुचित उपयोग।




 विद्यालय में पहली बार इस प्रकार की परियोजना विद्यार्थियों के द्वारा तैयार की गई जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी बुद्धि कौशल के माध्यम से 5 से 6 पेज में एक रिपोर्ट तैयार की गई है जिसका अवलोकन करना अनुकरणीय है, इस प्रकार से विद्यार्थी सीसीएल ई गतिविधि की निम्न कौशलों को सीख रहे हैं। 👇


CCLE के 3 स्किल्स में से 

 1-लर्निंग स्किल इसको 4c के नाम से जाना जाता है( चिंतनशील सोच एवं समस्या समाधान ,रचनात्मकता, सहयोग ,संचार कौशल) 


 2-लिटरेसी स्किल ( सूचना साक्षरता, मीडिया साक्षरता , प्रौद्योगिकी साक्षरता) 


 3- लाइफ स्किल ( लचीलापन एवं अनुकूलन शीलता, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी ,पहल करना एवं स्व निर्देशन ,उत्पादकता एवं जवाबदेही, और सामाजिक एवं बहु सांस्कृतिक संवाद) के बारे में सीखा। 


गतिविधि प्राचार्य महोदय के निर्देशन में एवं कक्षा शिक्षक एवं समस्त शिक्षकों के सहयोग से संपन्न कराई गई।


सी सी एल ई प्रभारी 

नियम जैन शास्त्री एवं राजेंद्र विश्वकर्मा

Previous Post Next Post