विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में लगाए पौधे

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में लगाए पौधे


World Environment Day 2023 : CM Rise School Silwani में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवम् शिक्षकों ने विद्यालय प्रांगण में पौधे रोपे तथा पूर्व से लगे हुए पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाए। 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में लगाए पौधे


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एन पी शिल्पी, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री बी एम विश्वकर्मा, ईको क्लब प्रभारी श्री गजेन्द्र सिंह रघुवंशी, शिक्षक श्री राजेंद्र विश्वकर्म, श्री विजय सोनी, श्री महेंद्र सिंह यादव, श्री अजय चौरसिया, श्री राकेश कुर्मी, श्री मयंक रघुवंशी ने अमरूद, आम, और बेल के पौधे लगाए तथा पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में लगाए पौधे


उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल जून के महीने में मनाया जाता है। भारत समेत विश्वभर में 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाते हैं। इस मौके पर सभी देश अलग अलग तरीके से पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। 

जनजीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने की जरूरत है। आधुनिकता की ओर बढ़ रहे विश्व में विकास की राह में कई ऐसी चीजों का उपयोग शुरू कर दिया है, जो धरती और पर्यावरण के लिए घातक है। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है। लेकिन इसी प्रकृति को इंसान नुकसान पहुंचा रहा है। लगातार पर्यावरण दूषित हो रहा है, जो जनजीवन को प्रभावित करने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रहा है।


सुखी व स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में लगाए पौधे



विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 1972 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 को पहला पर्यावरण दिवस मनाया, तब से हर वर्ष इस दिन को मनाया जाने लगा।


Previous Post Next Post